
फिल्म ऊंचाई रिलीज होने से पहले गिरिराज की शरण में पहुंचे निदेशक सूरज बडजात्या
गोवर्धन। फिल्म ऊंचाई के निर्माता और निर्देशक सूरज बड़जात्या बृहस्पतिवार को गिरिराज जी की शरण में पहुंचे। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज की पूजा कर मनौती मांगी। मंदिर सेवायत पवन कौशिक ने छप्पन भोग का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया।
उनकी नई फिल्म ऊंचाई ११ नवंबर को रिलीज होने वाली है। उसी की सफलता की कामना के लिए गिर्राज प्रभु का आशीर्वाद लेने वह गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को बताया की राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ऊंचाई में चार उम्रदराज लोगों की कहानी बताई गई है।
ये किरदार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी निभा रहे हैं।
साथ में परिणिती चोपड़ा, नीना गुप्ता, सारिका भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म चार दोस्तों की मार्मिक कहानी है। दानघाटी मंदिर पर पूजा के बाद सेवायतों ने उनका माला पटुका पहना कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर लाइन प्रोडॺूसर चंचल चौहान, सेवायत हरिशंकर कौशिक, राजकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, सतीश कौशिक आदि रहे।