वृंदावन में बसेरा ग्रुप के मैरिज होम वृंदावन गार्डन में लगी आग , दो लोगो की मौत

वृंदावन। बसेरा ग्रुप के मैरिज होम वृंदावन गार्डन होटल में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग होटल की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी जिसमें दो कर्मचारी फंस गए। उनकी उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में मृत्यु होने सूचना है। घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और 108 नंबर की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गयी। मैरिज होम में बड़ी संख्या में हरियाणा के लोग ठहरे हुए हैं जो की भागवत कथा सुनने आए हुए हैं। आग लगने की घटना के दौरान एक व्यक्ति ने सवाल उठाया कि वृंदावन में फायर बिग्रेड का सेंटर होना चाहिए। वृंदावन में यदि आगजनी की कोई घटना हो जाए तो कोसी या मथुरा से गाड़ी आती है जिनके आने में काफी समय लगता है। फायर बिग्रेड सेंटर बनवाने की मांग को लेकर वृंदावन के व्यापारी काफी समय से आवाज उठाते रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन ने इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शासन स्तर से पूरे घटनाक्रम की जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित बसेरा ग्रुप के वृंदावन गार्डन गेस्ट हाउस की ऊपरी मंजिल पर स्थित गोदाम में सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, तो कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। मैरिज होम की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन फ्लोर की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हरियाणा के पर्यटक ठहरे हुए थे। आग का पता चलते ही आनन-फानन में काफी पर्यटकों को होटल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

होटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। एक अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलसा हैं। यह होटल बसेरा ग्रुप का है। सीएफओ ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किंट से आग गोदाम में लगी। इसके बाद फैलती चली गई। इस बात की आशंका भी है कि किसी कर्मचारी ने बीड़ी सिगरेट पीकर तो नहीं फेंकी थी, जिससे आग लगी। होटल के सीसीटीवी को भी चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है। इसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]