
देव दीपावलीः कान्हा की नगरी में यमुना के घाटों पर बिखरी दीपों की आभा
देव दीपावलीः कान्हा की नगरी में यमुना के घाटों पर बिखरी दीपों की आभा
मथुरा।दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर कान्हा की नगरी में देव दीपावली मनाई गई। यमुना घाटों पर हजारों दीपों की रोशनी की आभा धवल चांदनी को और भी दर्शनीय बना रही थी। यमुना महारानी का गुणगान वातावरण को भक्तिमय बना रहा था। हर कोई दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए आतुर था।देव दीपावली की शाम होते ही यमुना के विश्राम घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर हजारों दीपों की ऐसी आभा बिखरी कि हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए पहुंचा। घाटों पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट सभी को आकर्षित कर रही थी। शाम 6 बजे बजते ही विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने दीपदान शुरू कर दिया। कुछ ही क्षणों में यमुना के सभी घाट दीपकों की रोशनी से जगमगा उठे।कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई।
शाम सात बजे जैसे ही विश्राम घाट पर मां यमुना की आरती हुई। समूचा स्थल मां यमुना के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आरती के विहंगम दृश्य को देखने के लिए विश्राम घाट पर नावों की लाइनें लग गईं। भक्तों ने नावों से इस आरती के दर्शन किए। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्घालुओं के साथ विदेशी भी शामिल हुए।घाटों पर बनाई रंगोली और
कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान द्वारा यमुना तट के श्रृंगार घाट जिसमें दीपों की रंगोलियां व स्वास्तिक बनाए गए। सनातन संस्कृति के अनुरूप दिव्य भगवत चिन्हों को दीपों के माध्यम से दिखाया गया। जिसकी दिव्यता सनातन संस्कृति दिखा रही थी। इसका शुभारम्भ मथुरा वृंदावन विधानसभा विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने श्री यमुना जी के तट चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर सोहन लाल शर्मा , आचार्य बिजेंद्र नागर, भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन श्री वास्तव, चेतन स्वरूप पाराशर,मुकेश खंडेलवाल , चेतन स्वरूप पाराशर, लोकेश तायल , विजय शर्मा पार्षद , श्याम शर्मा मीडिया प्रभारी हनुमान पहलवान , महंत कांता नाथ चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी , शिव कुमार रावत, मृदुल अग्रवाल , विवेक शर्मा, सर्वेश कुमार , दिवाकर आचार्य , नारायण शर्मा , पंकज शर्मा , रामदास चतुर्वेदी , मनीष चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे