
हिमाचल प्रदेश की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एड. के नेतृत्व में आज मथुरा जनपद की पांचों विधान सभाओं, ब्लॉकों और तहसीलों पर, हिमाचल प्रदेश के चुनावों में जबरदस्त जीत के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही कांग्रेस पार्टी की खुशी में। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के पदाधिकारियों व जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण और पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया गया।
जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और भारतीय जनता पार्टी के कुशासन का प्रतिफल है कि भाजपा को मतदाताओं ने नकार दिया ,बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए जनता ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त किया है,और इसी प्रकार हम मथुरा जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर से मेहनत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों को उजागर कर आने वाले नगर निगम, नगर पालिका, और न्याय पंचायतों चुनावों में जीत का परचम फहराएगें।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने कहा वह दिन दूर नहीं कि भारतीय जनता पार्टी अपने कर्मों से जनता से दूर हो जाएगी और यह बात बिल्कुल निर्विवाद सत्य है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आम आदमी का विश्वास कांग्रेस में बढा है।
छाता तहसील पर जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के साथ मिठाई वितरित कर खुशी मनाने वालों में :- जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल अरोड़ा ,मनोज शर्मा एडवोकेट ,बृजेश शर्मा एडवोकेट, संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, हेम कुमार चेयरमैन, सुभाष द्विवेदी, मांगीलाल गुप्ता, वीरेंद्र द्विवेदी, आसिफ कुरेशी, विक्रम सिंह एडवोकेट, चौधरी रमनलाल, जुबेर कुरेशी, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, मदनमोहन तोमर, राजेश कुमार एडवोकेट, चौधरी दिगंबर सिंह, चौधरी परसोत्तम, विजय भौरेजी, खेमसिंह, बच्चू सिंह, नेत्रपाल सिंह ,सुंदर सिंह, प्रकाश वर्मा, सावित्री सिंह एडवोकेट, जितेंद्र कुमार एडवोकेट ,कैलाश चंद शर्मा एडवोकेट, कृष्णकांत एडवोकेट, अखलाक कुरेशी, राजू अब्बासी, विनोद आर्य, सतीश शर्मा, सलीम, शाहरुख खान, प्रदीप सागर, सुशील सागर, अजय ,मोहन ,जय किशन ,राजू, सलमान, अशोक, अजय शर्मा, विवेक अग्निहोत्री, आशुतोष जेटली,लोकेश शर्मा ,मनीष कटारा, ड प्रमोद कुमार, बेनामी प्रधान, सुनील जैन ,महेश महावर, योगेश शर्मा, गिरीराज पालीवाल, सोहनलाल, मास्टर जमील, रौनक, विपिन त्यागी, अनुराधा वशिष्ठ, असलम कुरेशी, कांति प्रसाद शर्मा, राजेंद्र जैन, विमल जैन, साहब सिंह प्रधान, रोशन लाल आदि रहे।