
नगर आयुक्त ने की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य की समीक्षा
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान श्री झा द्वारा निगम के सभी 70 वार्डों में कराया जा रहा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ यूजर चार्ज वसूली का लेखा-जोखा देखा गया जिसमें महा दिसंबर 2022 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष यूजेस चार्ज की वसूली अच्छी होने पर उन्होंने संबंधित सफाई निरीक्षक सुभाष, सौरभ एवं विपिन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।तो वही खराब प्रदर्शन करने वाले सफाई निरीक्षकों को भविष्य में लापरवाही करने पर वेतन वृद्धि रोकी जाने को लेकर चेतावनी नोटिस जारी किया। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से सकरी गलियों वाले वार्डों में हाथ गाड़ी, छोटी गाड़ी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने को कहा।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस यादव, रामानंद त्यागी एवं समस्त सफाई निरीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया गया।