
यातायात के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के महानगर उपाध्यक्ष विपिन ओझा ने अपने जन्मदिन पर दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प रजि. बीएसए रोड पर मथुरा यातायात पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित किया।
समारोह की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने की एवं संचालन महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री के द्वारा किया गया जबकि अतिथि नगर निगम कैबिनेट सदस्य पार्षद व महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा के रूप में शामिल रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति ऐसे लोगों को समय-समय पर सम्मानित करती रहती है जिन्होंने समाज के लिए कुछ बेहतर काम किया। आज उसी क्रम में हम यातायात पुलिस मथुरा का सम्मान कर रहे हैं और जिससे आने वाले दिनों में यातायात पुलिस पहले से बेहतर काम करें जिससे मथुरा महानगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि मथुरा जनपद एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक नगरी है, इस कारण यहां पर हर वर्ष करोड़ों की संख्या में लोग तीर्थ करने के साथ के साथ मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं। जनपद में यातायात पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस कोई ठोस रणनीति तैयार करें जिससे लोगों को जाम से निजात मिल सके।
महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि हमारी समिति पिछले 11 वर्षों से यातायात के क्षेत्र में काम कर रही है, हम पिछले कई वर्षों से यातायात पुलिसकर्मी सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। आज हमारा 5 पांचवां वर्ष है, इसके अंतर्गत हम बेस्ट पुलिस कर्मी का सम्मान टी एस आई यातायात पुलिस वृंदावन जोन प्रभारी रवि भूषण शर्मा को आज दे रहे हैं। शर्मा ने लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करते हुए, जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। आज उनको हम 2022 बेस्ट यातायात पुलिसकर्मी से सम्मानित कर रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज के साथ ट्रॉफी वा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करते हुए टीएसआई रवि भूषण शर्मा ने कहा कि बृज यातायात समिति सामाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही है, उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल धुर्गश कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल विनेश कुमार के साथ अन्य 10 हेड कॉन्स्टेबल और कांस्टेबलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने यातायात के क्षेत्र में मथुरा को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उत्कृष्ट काम किया।
कार्यक्रम संयोजक महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा के किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यातायात पुलिस के सहयोग में हमेशा से ही समिति कार्य करती रहती है।
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती वन्दना सक्सेना ने कहा कि हमारी समिति लगातार यातायात पुलिस के सहयोग से जागरूकता के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कर रही है जिससे सड़क हादसे से लोगों को जागरूक किया जा सके, यही यातायात पुलिस और हमारी समिति का उद्देश्य है जिससे हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। सम्मान समारोह में नरेंद्र दीक्षित , मनोज कुमार, हेमंत अग्रवाल,पंकज शर्मा एडवोकेट मितेश बंसल , लोकेंद्र चौधरी, संजीव कुमार दीक्षित आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।