
लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, आठ गिरफ्तार
मथुरा। थाना मगोर्रा के गांव रसलपुर में पैसे की लेनदेन को हुए विवाद में रंग में भंग डाल रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मनिंद्र सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। उत्पात मचा रहे दोनों पक्षों की छतर सिद्ध पुत्र लाल सिंह रसूलपुर थाना मगोर्रा, गौरी पुत्र प्रेम सिंह प्रेम सिंह पुत्र बुल्ला, छत्र पुत्र मुन्नी
, राजा बाबू पुत्र प्रेम सिंह, धर्मवीर वीर पुत्र मंगता राम, नीरज पुत्र छत्र सिंह निवासी ताखा थाना उद्योग नगर राजस्थान, राजेश पुत्र बदरी निवासी भारतपुर थाना भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है