
डीएम-एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
मथुरा। जिला कारागार का डीएम और एसएसपी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक जेल में पहुंचने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। और आनन-फानन में इधर से उधर भागने लगे। शनिवार दोपहर जिला अधिकारी पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश कुमार पांडे जिला कारागार पहुंच गए। जेल में बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया।और बंदियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को भी सुन कर तत्काल जेल प्रशासन को निवारण के लिए निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों से जेल के रसोईघर,अस्पताल, हथकरधा केंद्र, सुरक्षा उपकरण आदि को चेक किया। अधिकारियों ने जेल में कैदियों को मिलने वाली सुविधा की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि समय-समय पर जेल का औचक निरीक्षण कर यहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा जाता है। और जेल में निरुद्ध वादियों की कोई भी समस्या होती है उनको सुनकर तत्काल पूर्ण किया जाता है वहीं एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया जेल में निरूद्ध शातिर बंदियों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाती है।