भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बंदपुरा के किशोरों को मुक्त करने की मांग की

 

 

मथुरा। भाजपा प्रतिनिधि मंडल इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी ब्रज क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश मथुरा के नेतृत्व में गांव बंडपुरा मगोर्रा थाना में पुलिस अधिकारियों से मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंदपुरा प्रशांत कुमार 17 साल एवं कृष्ण कुमार 16 साल को एनएसए के तहत जेल में बंद कर दिया गया है, इन बच्चों का कोई दोष नहीं था।

उन्होंने कहा कि इनका बस इतना दोष था कि पुलिस पार्टी को पीटने वाले इनके परिवार वाले थे, इनका घर अलग है। ट्यूशन पढ़ाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। प्रशांत कुमार सीआईएसएफ एवं एनडीए की परीक्षा पास कर चुका है। गरीब परिवार है, उसी संदर्भ में भाजपा के ब्रज क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी, विक्रम मुद्गल मंडल अध्यक्ष, भाजपा रवि कुंतल सेक्टर संयोजक, बोरी सिंह कुंतल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा नंदकिशोर कुंतल पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मगोर्रा मेहताब सिंह कुंटल पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मथुरा वीरेंद्र सिंह प्रधान देशराज सेठ हरदेव चौधरी बच्चों सिंह सरपंच बाबूलाल मैनेजर अशोक कुंतल एवं सरदारी के लोगों के साथ पीड़ित की मां से मिले।

दूसरी ओर सीओ ने आश्वासन दिया कि अगर बच्चे निर्दोष है तो जांच कराकर उनकी मदद की जाएगी। सेक्टर संयोजक रवि कुंतल एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम मुद्गल ने बताया निर्दोष बच्चों को हर स्थिति में बचाया जाएगा इसके लिए हमें कितना भी बड़ा आंदोलन फिर से क्यों ना करना पड़े।

इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी ने बताया कि वार्ता शांतिपूर्ण तरीके से हुई, जिसमें पुलिस प्रशासन एवं सरदारी के लोगों और पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]