
संस्कारी व बहादुर बच्चों की मां दादी और नानी बनो: साध्वी प्रज्ञा
मथुरा। रामलीला ग्राउंड आरआर एस के राष्ट्रमातृशक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पधारी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा संस्कारी बच्चों की मां, दादी व नानी बनो। ऐसी बच्चे तैयार करो जो अपने मां-बाप का सिर झुकने ना दें। पुत्र व पुत्रियों को बादुर बनाएं उन्होंने कहा जो माता- 10 एवं 15 बच्चों का पालन करती है। वह क्या संस्कारी बनेगी उनको यह पता नहीं होता उनका बच्चा कहां पड़ा रहा है एवं किसके हाथों में खेल रहा है। वहीं उन्होंने महिलाओं की भूमिका पर कहा गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों पर उदाहरण दिया उनके दोनों पुत्र मुसलमान बादशाह के सामने झुके नहीं वही उन्होंने सम्मेलन में जुटी महिलाओं से कहा हम अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते उन्होंने बताया जब लड़की की शादी होती वह ससुराल में गृह प्रवेश नहीं कर पाई। और रास्ते में मां का फोन आ गया। और उसका ध्यान गृह प्रवेश की तरफ नहीं गया ऐसी बेटियां क्या संस्कार सीखेंगी
इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी शर्मा, भागवत वक्ता देवी किशोरी, रीना जादौन, कीर्ति शर्मा , नीरू सक्सेना, दीपा अग्रवाल ,डॉ जमुना शर्मा, रेखा भारद्वाज, सुनीता उपाध्याय, आदि उपस्थित रही।