
गाय भारत में रहती और भारत गाय में बसता है:संतोषी बाबा
मथुरा। गोवंश संरक्षण और गौ सेवा का संदेश लेकर 27 हजार किमी की यात्रा पर निकले जगतगुरु संतोषी बाबा शनिवार को गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने दुग्धाभिषेक किया।
गौ माता के संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता संदेश देने के संकल्प के साथ संपूर्ण भारत यात्रा पर निकले जगतगुरु संतोषी बाबा ने कहा कि ‘गाय भारत में रहती हैं और भारत गाय में बसता है।’ को चरितार्थ करते हुए गौ रक्षा जागरूकता करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान लोगों को गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।, ताकि प्लास्टिक और कचरे को खाकर उनकी मौत ना हो। मौसम की मार से गोवंश को बचाने के लिए आवास का प्रबंध, स्वास्थ्य सेवाएं, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए टैगिंग रिफ्लेक्टर्स लगाना, बच्चों को गोवंश की उपयोगिता के बारे में ज्ञान वृद्धि, वार्षिक गोवंश, फेस्टिवल आयोजन, बेसहारा लावारिस, समाज में गोवंश और उनके धार्मिक सामाजिक व वैज्ञानिक महत्व विषय में जागरूकता करना भी है।
इस दौरान मंदिर सेवाएं पवन कौशिक ने उन्हें प्रसादी भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर अमित गोस्वामी, पूरण कौशिक, पंकज कौशिक आदि मौजूद रहे।