
राम जन्म महोत्सव पर राममय हुई कान्हा की नगरी
मथुरा । श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में आज रामजी की जय-जय कार के उद्घोष सुबह से ही गूंजते रहे। अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ लोगों ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीरामजी के जन्मोत्सव पर पूचा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। जन-जन के आराध्य श्रीराम जन्मोत्सव पर आज प्राचीन मंदिर घीया मंडी में श्रीरामजी के विग्रह | का अभिषेक हुआ तो वहीं प्राचीन मंदिर रामजी द्वारा छत्ता बाजार में पूजा अभिषेक और आरती के कार्यक्रम चलते रहे। भगवान श्रीराम के मंदिरों में आज उनकी सुबह से पूचा अर्चना चलती रही। मर्यादा पुरुषोत्तम से देश की खुशहाली की लोगों ने कामना की। राम जन्मोत्सव को लेकर आज घीयामंडी से प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ नगर में निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। भगवान की आरती उतारी और उन्हें पुष्प अर्पित किए। राम मंदिरों में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामनवमी पर्व के चलते आज मथुरा के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में भी प्रभु द्वारिकानाथ ने रामजी के स्वरुप में भक्तों को दर्शन दिए। लोग मंदिरों में पूचा अर्चना करते देखे गए। यह पर्व श्रीराम के जन्म को लेकर श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। कृष्ण की नगरी में आज जगह-जगह रामजी की जय-जयकार हुई। श्रीराम शोभायात्रा में भी रामजी के जयकारे से कान्हा की नगरी पूरी तरह राम मय हो गई। वहीं श्री रामलीला सभा के तत्वाधान में श्रीराम जी के जन्म महोत्सव पर परम्परागत सुबह 12 बजे चित्रकूट मसानी पर श्रीराम जी का दिव्य पंचामृत महाअभिषेक हुआ। इसके उपरान्त | वस्त्र अलकंरण एवं महाआरती आदि कार्यक्रम हुए। सायं 4 बजे विशाल व भव्य | शोभायात्रा चित्रकूट मसानी से प्रारम्भ हुई