
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस गुरुवार को पार्टी कार्यालय पुष्पांजलि में धूमधाम से मनाया गया वही मथुरा वृंदावन विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने ध्वज पर आकर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ता की बदौलत कामयाब है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस अवसर पर विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा व विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के भुवन भूषण कमल को दुपट्टा उड़ा कर सम्मानित किया। वही महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा आज पार्टी 43वर्ष की हो गई भाजपा नेतृत्व के निर्देश में 6 अप्रैल 3 जून 14 अप्रैल तक बाबा साहब अंबेडकर की जयंती सामाजिक न्याय सप्ताह के तौर पर मनाई जाएगी। जानकारी देते महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल व हेमंत अग्रवाल ने कहा पार्टी के मंडल को बूथ स्तर तक के कार्यालय पर भी पार्टी का झंडा फहराया गया सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना वही भाजपा महिला जिला अध्यक्ष मुर्दिता शर्मा व पूजा चौधरी ने बताया 10 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा बहने अनुसूचित वर्ग की महिला के साथ सहभोज कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
इस अवसर पर राजू यादव गंभीर सिंह गुर्जर, राजेश गुप्ता , राजेंद्र पटेल, संजय शर्मा , विजय शर्मा पार्षद, श्याम शर्मा मीडिया प्रभारी, सुमित शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, संजय गोविल, नवीन मित्तल, सचिन चतुर्वेदी, तनुजा चतुर्वेदी राजेंद्र सिंह होरा दीपक गोला लोकेश तायल एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे