
विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहेंगे बृजवासी – विनोद अग्रवाल
भाजपा की नगर विकास रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
मथुरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मजबूत स्थिति पर होने के बावजूद भाजपा अपने चुनाव अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा महानगर का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को बीएसए कॉलेज के सामने मुकुंद प्रिया गार्डन पर हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, महानगर प्रभारी अनिल चौधरी एवं महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि सुशासन और विकास सिर्फ भाजपा के होने से संभव है। मथुरा में विकास की रफ़्तार को और गति देनी है और मथुरा को भी अयोध्या काशी की तरह सुंदर बनाना है। महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने कहा कि जितना विकास मथुरा का भाजपा के नेतृत्व में हुआ है उतना कभी किसी पिछली सरकारों ने नहीं किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब बदल रहा है और जनता इस परिवर्तन की स्वयं साक्षी है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क में जिस प्रकार आशीर्वाद मिल रहा है उस से यह साफ है कि बृजवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहना चाहते हैं। नगर निगम के सभी वार्डों में भाजपा का परचम फहरेगा।सम्मेलन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर विकास रथ यात्रा के माध्यम से जनसम्पर्क किया। भाजपा का रथ रसखान नगरी से यमुना पैठ, लक्ष्मी नगर, आनन्द धाम, लोहवन, देहरुआ मोड़ होते हुए निकला और तैयापुर स्थित भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय पर संपन्न हुआ जिसका जगह जगह समर्थकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि वोटिंग का दिन नजदीक है, परिस्थितियां अनुकूल हैं पर कार्यकर्ताओं को घर में नहीं बैठना है। 8 दिन परिश्रम से घर घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा शासित सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे तो जीत का अंतर और विशाल होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भाजपा सभी वार्डों में विजय प्राप्त करेगी।
सम्मलेन के बारे में जानकारी देते हुए महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह सम्मेलन हुआ जिसमें महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनावी रूपरेखा पर संबोधित किया गया है।
सम्मलेन में मुख्य रूप से चौ तेजवीर सिंह, डॉ देवेंद्र शर्मा, डॉ रविकांत गर्ग, ठा ओमप्रकाश सिंह, श्याम सिंह अहेरिया, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चेतन स्वरुप पाराशर, पन्नालाल गौतम, मुकेश खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, विनोद चौधरी, मुकेश गौतम, राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, अवधेश उपाध्याय, घनश्याम लोधी, सुरभि अग्रवाल, पूजा चौधरी, हेमंत अग्रवाल, योगेश आवा, कौशल बंसल, दीपांकर भाटिया, लोकेश तायल ,विजय शर्मा, श्याम शर्मा, यज्ञदत्त कौशिक आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने किया।