
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया मेघावी छात्र – छात्राओं का सम्मान
मथुरा । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा चौमुहां ब्लॉक के गांव अकबरपुर स्थित दुर्गेश इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने मेघावी छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शील्ड प्रदान कर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर भरतपुर राजस्थान के जिलाध्यक्ष भगतसिंह गौर राजेंद्र सिंह राघव एस के सिंह उपाध्यक्ष लोहारे सिंह संगठन सचिव मनोज सिंह एड., शेर सिंह प्रदेश सचिव राजस्थान, भगत सिंह जिलाध्यक्ष भरतपुर, महिपाल सिंह जादौन, ब्लॉक अध्यक्ष भरतपुर, भूदेव सिंह, प्रधान अकबरपुर निहाल सिंह, हरि किशन, होतीलाल, थान सिंह, भूप सिंह, गिर्राज सिंह, बहादुर सिंह, शेर सिंह, मनोजसिंह, राकेश सिंह, बिमल सिंह, ललित सिंह, कुमारी राधा सिसोदिया, संजय सिंह, कुमारी दर्शाना सिसोदिया, कु वर्षा, नेहा, नारायण सिंह, विमल सिंह आदि उपस्थित रहें।