एसटीपी संचालन में न बरतें लापरवाही, न गिरे यमुना में नाले: विनोद अग्रवाल

 

 

मथुरा। महापौर विनोद अग्रवाल ने बुधवार की सुबह 8 बजे मसानी एसटीपी का औचक निरीक्षण किया। इतना जरूर है यहां एसटीपी चलता मिला, पर दो दिन पहले न चलने पर लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। खादर की सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई तो सीधे यमुना में नाला गिर रहा था। महापौर ने यहां मिले दो कर्मचारी को निर्देश दिए कि लगातार संचालन होता रहे, खास यह है कि कतई भी यमुना में नाले न गिर सके। समय समय पर वह एसटीपी क्या निरीक्षण करेंगे। उनका मकसद यह कि कतई भी यमुना में नाला न गिरे। करीब 25 मिनट तक चले औचक निरीक्षण के बाद राधेबाबा आश्रम में पहुंचकर महापौर ने संत कन्हैया बाबा से आशीर्वाद लिया। उससे पहले राधेबाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां संत कन्हैया बाबा ने आशीर्वाद देते जनता की सेवा में जुटने का आहवान किया। निरीक्षण और संत दर्शन में अंकुर अग्रवाल, भाजपा पार्षद ब्रजेश खरे, पार्षद राकेश भाटिया, धर्मेश तिवारी, धनंजय लोधी, अंकुर गुर्जर, श्याम शर्मा, सुधांशु खंडेलवाल, सुनील खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]