पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशो को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा हैभारत:श्री कांत शर्मा

मोदी सरकार के नौ वर्ष गरीब कल्याण को समर्पित- उमाशंकर गुप्ता

 

भाजपा महानगर का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित

 

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून के बीच चलाया जा रहा है। इसी के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजित किया जा रहा है। मथुरा वृंदावन विधानसभा एवं गोवर्धन विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष एवं महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।भाजपा महानगर के सयुंक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उन तक पहुंचाई हैं।भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं नगर निगम महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंछित, दलित, पीड़ित एवं पिछड़ा वर्ग के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। महापौर ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है।

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा आज भारत तेजी से पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशो को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी एक मात्र ऐसे नेता है जो भारत के गरीब एवं वंछित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य के तरह महसूस करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाये गरीब कल्याण को समर्पित है।

 

सम्मलेन में महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, प्रमोद बंसल, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जहीर अब्बास जैदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र होरा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नारायण दास, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पप्पू ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लोकेश निषाद, ओबीसी मोर्चा महामंत्री लवांशु वर्मा, गौरवीश सिकरवार,  मोर्चा महामंत्री रश्मि शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल राजावत, डॉ हीरा अतेन्द्र, प्रिंस राठौर, पुनीत लोधी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दीपक गोला ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]