
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाया राहुल गांधी का जन्म दिवस
मथुरा।जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कांग्रेस कमेटी सेठ बाडा मथुरा पर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया, राहुल गांधी के 51 वें जन्म दिवस पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अपने साथियों के साथ राया में तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य चौधरी किशन सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व मेयर प्रत्याशी राजकुमार रावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा के राहुल गांधी ने राजनीति विरासत में पाई और अपने परिवार के लोगों का आतंकवाद की बलिवेदी पर प्राण उत्सर्ग होते हुए देखा, जिनके परिवार ने अपने खून से कांग्रेस को शींचा इस भारत की जनता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, राहुल गांधी आज उन्हीं पद चिन्हों पर चल रहे हैं, यह इस बात का जीता जागता प्रमाण है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी ने भारत की जनता की तकलीफों से दो-चार होने के लिए की सांप्रदायिक ताकतें और भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र से जिस प्रकार आज खिलवाड़ कर रही हैं, इस भाजपा की सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र, महिलाएं,खिलाडी सभी असुरक्षित हैं महंगाई आसमान पर पहुंच चुकी है आम आदमी परेशान हैं, उन सब से डटकर मुकाबला करने व हमें सबल नेतृत्व प्रदान करते हुए राहुल गांधी आज हमारे साथ मौजूद है,
हम उनके 51 वे जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए ईश्वर से यह कामना करते हैं कि 2024 के चुनावों में राहुल गांधी देश का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री बने, हम सभी आज यह वचन लेते हैं कि राहुल गांधी के इस संघर्ष में हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।
पूर्व विधायक व मेयर प्रत्याशी रहे मुख्य अतिथि राजकुमार रावत ने राहुल गांधी के इक्यावन वे जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी जिस प्रकार से संघर्ष कर रहे हैं, उनके इस संघर्ष में हम और आप सभी मिलकर जुटे रहे, क्योंकि राहुल गांधी वह शेर हैं जो इन सांप्रदायिक और लोकतंत्र विरोधी ताकतों के सामने डटकर जमे हुए हैं, उन्हें प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने कहां कि भाजपा की सरकार द्वारा किसी न किसी रूप में हैरान परेशान किया जाता रहा है, कभी उन्हें छद्म नाम या उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर देना ईडी का भय दिखाना पर वह निडर होकर लोकतंत्र बचाने के लिए इस देश के नागरिकों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे है ,हम और आप सब इनके इस संघर्ष में सहयोगी बनकर 2024 के चुनावों में कांग्रेस को पुनः लेकर आएंगे।
पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर चौधरी ने राहुल गांधी के संघर्ष में साथ चलने का सभी से आवाहन किया। प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष इतिहास बनेगा जिसने कन्याकुमारी से कश्मीर तक इतनी लंबी पदयात्रा कर भारत की आम जनता के मन को टटोला और उनके संघर्ष के लिए जी जान से जुटे हुए हैं, हम उनके जन्मदिवस पर यही कामना करते हैं वह इसी जोश और खरोश के साथ अपने इस संघर्ष के माध्यम से 2024 के आने वाले चुनावों में भारत का नेतृत्व करें।
ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ने राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा वह जन जन के नेता है।
युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने राहुल गांधी को एक ऐसा योद्धा बताया कि जो बार-बार संघर्ष करते हुए पार्टी को नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और भारत की आवाम के लिए जी जान से जुटे हुए हैं उनमें त्याग और बलिदान की भावना उनके पूर्वजों से प्राप्त हुई है जिन्होंने अपने खून से इस भारत की धरती को सीता है।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों नमें नवनिर्वाचित पार्षद संतोष पाठक, चौधरी धनंजय सिंह पार्षद अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर हरीश पचौरी, इंटक के रोशन लाल युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व सेवादल अध्यक्ष पंडित मनोज गौड़, डॉ आशुतोष भारद्वाज,
भारत भूषण गौतम, दिनेश कुमार शर्मा, विनेश संनवाल ,प्रकाश, दीपक पाठक, प्रखर चतुर्वेदी, जगजीत, रवि कांत एडवोकेट, मुकीम कुरेशी ,चौधरी किशन सिंह, यूनिस गाजी, आदि रहे, कार्यक्रम का संचालन बृजेश शर्मा एडवोकेट ने किया।कार्यक्रम में कलुआ जुगल किशोर वार्ष्णेय ,चौधरी हर्ष कुमार, दिलशाज खान, योगेश जादौन ,कमल शर्मा, बनी सिंह, गिरिराज सिंह छोकर, अखलाक चौ, महेश चौबे, चौधरी गंगेश्वर सिंह, गौतम आदि उपस्थित रहे।