जनपद भर में मनाया गया बकरीद का त्यौहार

 

 

वतन में अमन चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ ईद की नमाज संपन्न

 

मथुरा। बकरीद के मुबारक मौके पर आज जनपद भर में मुस्लिमसमाज द्वारा वतन में अमन चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ ईद की नमाज अदा को गई। इस मौके पर एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी गई। सुबह से ही डीगगेटस्थित ईदगाह में नमाजियों का आना शुरू हो गया था। रंग बिरंगे परिधानों में सजे समाज के लोगों में आज त्यौहार को लेकर विशेष उत्साह था। बकरीद को लेकर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डीगगेट पुलिस चौकी पर नगर आए। ईदगाह आने वाले मार्ग के दोनों और सुबह पुलिस द्वारा यातायात कुछ घंटों के लिए रोक दिया गया। काफी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह पर ही होती है लेकिन अनेक भाईयों द्वारा इसे दूसरी मस्जिदों में अदा किया गया।उदारमान मुस्लिम समाज के लोगों ने आज खुलकर रकात बांटी गरीबों और कमजोरों को भी कुछ न कुछ दिया गया। घरों पर आज इंद की खुशी में जहां पार्टियां दी गई वहीं महिला पुरुष सभी ने अपने घरों पर उत्साह के साथ व्यंजन भी बनाए। कई दिनों से ईद को लेकर तैयारियां चल रही थी।ईद के त्यौहार को देखत हुए आज जहां मुस्लिम इलाकों में विशेष सफाई और चूना छिड़का गया वहीं नगर निगम द्वारा आज इन मौजूद देखा गया।क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई पूरी तरह सुचारू रही। पशुओं को रोकने के भी इंतजाम किए गए थे। ईद के मौके पर आज हिन्दू समाज के लोग और राजनैतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के बाहर पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। जनपद के देहात क्षेत्रों में भी आज बकरीद के मौके पर नमाज अदा को गई और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर मस्जिदों के आसपास पुलिस बल भी सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद देखा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]