
यूपी को निकालें जाति और धर्म राजनीति से बाहर : संजय सिंह
मथुरा।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कार्यकताओं से कहा कि पिछले 75 सालों से उत्तर प्रदेश की राजनीति जाति और धर्म के जंजाल में जकड़ी हुई है। उससे बाहर निकालना आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। केंद्र एवं प्रदेश में सभी पार्टियां जाति एवं धर्म को लेकर राजनीति कर रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी काम और विकास को राजनीति करती है।ब्रज कला केन्द्र में आगरा मंडल के कार्यकती संवाद प्रोग्राम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दि और पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को सिर्फ उसके काम औरविकास के लिए वोट दिया। जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भी काम और विकास की हीराजनीति होगी। जनता जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों का सफाया करेगी। पार्टी के ब्रज प्रान्त अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महिलासुरक्षा और आसमान छूती महंगाई आदि को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खाने पीने की चीजों और सब्जियों की लगातार बढ़ रही कीमती के कारण प्रदेश में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदेश पूर्व अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा। प्रदेश के पूर्व महा सचिव दिनेश पटेल ने कहा कि अब पार्टी का बूथ स्तर तक संगठन तैयार हो रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भगत सिंह चौधरी, महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, बरसाना नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, उनके प्रतिनिधि पदम सिंह फौजी गिरीज कटारा आदि उपस्थित थे।