
ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे वृन्दावन
मथुरा। ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कुम कुम अवस्थी वृन्दावन पहुंचे।वहां राधा स्नेह बिहारी मंदिर में सेवारत करन गोस्वामी द्वारा भगवान राधा स्नेह बिहारी का देहरी पूजन व माला प्रसाद भेंट किया गया। उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन भी किए। तदोपरांत वृन्दावन स्थित पर्यटन सुविधा केन्द्र पर संगठन के विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ब्राह्मण चेतना परिषद का संगठन विस्तार किया जाएगा हमारे संगठन बनाने का उद्देश्य है कि कहीं भी ब्राह्मण पर अत्याचार न हो अभी जो अलीगढ़ खैर में ब्राह्मण बेटी के साथ जो घटना घटित हुई वह दुःखद है यह घटनाएं रुकनी चाहिए और यह जब रुकेगी जब ब्राह्मण एक जुट होगा हमें एक दूसरे की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना होगा। इस अवसर पर ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि अभी जनपद पर भगवान बांके बिहारी का आशीर्वाद है और जब जब जरुरत पड़ी जनपद में ब्राह्मण एक साथ खड़ा नजर आया। अभी समाजिक रुप से कार्य करने की आवश्यकता है हमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े भाई को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मधूसुदन पचौरी, अभिषेक तिवारी, श्रीकांत बोहरे, महेश गौतम, मेघश्याम गौतम, राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।