उत्सव के रूप में भाजपा चलाएगी वृक्षारोपण अभियान – अनिल चौधरीमहानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ता करेंगे वृक्षारोपण

 

 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा जिला कार्यालय में वृक्षारोपण अभियान को लेकर बैठक की गई और वृक्षारोपण के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। शनिवार को भाजपा के महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने कार्यालय परिसर में पौधा लगाया और कहा कि वृक्षारोपण अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि हमें उत्सव के रूप में मनाना है और समाज के लोगों को इस अभियान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण को लेकर चिंतित है। इस समस्या के निराकरण के लिए सभी भारत पर ही आशान्वित है।

भाजपा महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि भारत एक प्रकृति प्रेमी राष्ट्र है और वृक्ष हमारे भारतीय सनातन संस्कृति में देव के रूप में पूजा जाता है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण को लेकर हम सबकी जिम्मेदारी प्रमुख बन जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 35 करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है और पूरी धरा को सुंदर वातावरण से रोपित करना है।महानगर सह मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा को वृक्षारोपण अभियान का संयोजक बनाया गया है। यह अभियान 22 जुलाई से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जाएगा। अभियान में महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, नितिन शर्मा, प्रमोद बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]