छह निर्दलीय पार्षद भाजपा में हुए शामिल 

 

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम के 6 निर्दलीय पार्षदों ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा जिला कार्यालय पुष्पांजलि उपवन पर महानगर अध्यक्ष एवं महापौर विनोद अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी एवं उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल की मौजूदगी में सभी भाजपा में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष ने सभी का अंग वस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, सभी वर्गों का समुचित विकास और देशहित में लिए जा रहे निर्णयों से प्रभावित होकर नगर निगम के छह निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि उन्हीं के परिश्रम और निरतंर प्रयासों से भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है और संगठन की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर सामाजिक नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

 

महानगर सह मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि वार्ड संख्या 24 से अंकुर गुर्जर, वार्ड 25 से ओमवती, वार्ड 21से राजू, वार्ड 48 से लक्षमण सैनी, वार्ड 57 से प्रियंका दिनेश चौधरी और वार्ड संख्या 66 से पंकज अरोड़ा ने अपने सभी समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। वर्तमान में नगर निगम में भाजपा के 36 पार्षद थे जो अब 42 हो गए हैं।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, मण्डल अध्यक्ष विक्रम मुदगल, यशपाल सिंह, पार्षद राकेश भाटिया, धर्मेश तिवारी, धर्मेश नौहवार, ब्रजेश अहेरिया, नेत्रपाल चौधरी, आकाश गोस्वामी, सुधान्शु खण्डेलवाल, अविराज अग्रवाल, मनोज अहेरिया, अंकित गुर्जर, उत्तम बधेल, पप्पू प्रधान तेहरा, शक्ति राजपूत, भरत कुमार आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]