
अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकड़ी
मथुरा । गोवर्धन पुलिस ने अवैधशस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुये एक युवक को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री से पुलिस ने अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये है। एसएसपी शैलेश पांडे ने गांव दौलतपुर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे साहून पुत्र नायत उर्फइनायत नि. दौलतपुर थाना गोवर्धन को घर के अन्दर से अवैध शस्त्र बनाते हुए, अवैध शस्त्रों एवं शस्त्र बनाने केउपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।