
नगर निगम प्लास्टिक मुक्त मनाएगा जन्माष्टमी : महापौर
मथुरा। नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा है कि नगर निगम जन्माष्टमी पर मथुरा- वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा। उनकी हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा ताकि उनको यहां आकर सुखद अनुभव हो सके। इस बार प्लास्टिक मुक्त जन्माष्टमी मनाना प्रमुख उद्देश्य रहेगा। उनका दावा था कि गत वर्ष जन्माष्टमी पर 50 लाख श्रद्धालु आए थे इस बार करीब 60 70 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं।इसे ही ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।महापौर शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों की बैठक में भाग लेने के बाद कलेक्ट्रेट पर पत्रकारों को जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि घाटों की मथुरा से लेकर वृंदावन तक नगर निगम द्वारा जन्माष्टमी पर सफाई सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा व्यवस्था ऐसी कराई जा रही है कि घाटों पर प्रकाश व्यवस्था की गई है। उनको कहीं गंदगी नहीं मिले। इसके लिए 200 वीट पर एक सफाई कर्मचारी, उसके उपर थ्री लेयर की सुपरवीजन व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों के भोजन व्यवस्था के लिए नगर के समाज सेवियों के द्वारा 100 भंडारे लगाने की अनुमति प्रदान की गई। है। सभी से कहा गया कि किसी भी भंडारे पर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं हो । प्रत्येक भंडारे पर दो सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। ताकि कहीं गंदगी दिखाई नहीं दे। वहीं यमुना के श्री अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों के विश्राम के लिए मथुरा वृंदावन में 50 रैन बसेरा का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा यात्रियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए 50 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन जुबली पार्क के मुक्तासीय रंग मंच पर होगा। यहां पर विभिन्न राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। खोया पाया केन्द्र भी नगर निगम द्वारा खोला जाएगा।