
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार
वोट की चोट से हासिल करेंगे पुरानी पेंशन : विजय बंधु
मथुरा।पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने ऐलान किया है कि कर्मचारी और शिक्षक चोट को चोट से पुरानी पेंशन हासिल करके रहेंगे। एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदानमें देश का पेंशन विहीन नौजवान लाखों की संख्या में नई पेंशन के खिलाफ हुंकार भरेगा।श्री बंधु जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित पेंशन जागरूकता सम्मेलन में कर्मचारियों और शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री डा. नीरजपति त्रिपाठी ने जवाहर इंटर कालेज में हुआ पेंशन जागरूकता सम्मेलन प्रवक्ता मनीष दयाल ने कहा कि कर्मचारी 2024 के लोकसभा चुनाव मैं अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे जो वोट की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।
अटेवा की जिला संयोजिका प्रदीपिका रानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र यादव एवं सरिता चाहर ने किया। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सवाल उठाया कि सुरक्षा करने वाले अर्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन ना सिंह ने आभार जताया। देना कौन सा राष्ट्रवाद है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशाराम यादव ने कहा कि हमें निरंतर संघर्ष करते रहना है। मंडल पर्यवेक्षक राकेश रमन ने कर्मचारियों से एक अक्टूबर को दिल्ली चलने का आह्नान किया। जिलाकार्यक्रम में धर्मेन्द्र सोवन, नितिन चतुर्वेदी, प्रमोद पटेल, सरिता चाहर, सीमा, शिवाजी सिंह, डोरी लाल, संजय रंजन, शिशिर पटेल, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र वर्मा, रामजी वर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्यामलाल, प्रीतम सिंह, जयप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार, सुधा टेंगर, उदय, श्रवण यादव, रामचंद्र यादव, इरशाद अहमद, सीमा, पूनम, शालिनी, रीना, अनीता तथा चेतना आदि ने सहभागिता की।