
पायदान अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही भाजपा का उद्देश्य:घनश्याम लोधी
600 निजि वाहनों से मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होंगे महानगर से 10000 कार्यकर्ता
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर स्थानी होटल बृजवासी रॉयल में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के सभी धर्म व पंत की विधाराधारा का सम्मान किया है। मूल चिंतन राष्ट्रवाद से प्रेरित है। समाज के सभी वर्ग के हितों की रक्षा भाजपा की प्राथमिकता है। वही उन्होंने बताया अनुसूचित वर्ग और नारी शक्ति के उत्थान की चिंता सिर्फ भाजपा करती है।जिसके लिए भाजपा बृजक्षेत्र में एक सम्मेलन करने जा रही। जिसकी सूचना सभी को दे दी जाएगी।वही पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने कि जनता का विश्वास ही भाजपा की ताकत है। 2014 में भाजपा का स्वर्ण युग आरंभ हुआ है। सबका विकास सबका साथ का नारा परिवर्तनकारी सिद्ध हुआ। एकात मानववाद और अंत्योदय का दर्शन पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है। इस सिद्धांत को हम सबका साथ सबका विकास के साथ मिला हुआ देख सकते हैं जो गरीब ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा तय की गई नीतियों में भी नजर आता है। वही महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने बताया 11 अक्टूबर को फरह स्थित दीनदयाल धाम पर मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा में 600 निजी वाहनों से करीब 10000 कार्यकर्ता महानगर से पहुंचेंगे।वही महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं और वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियाँ भी तय कर दी गयी है। बड़ी संख्या में आमजन और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचेंगे।वही पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने बताया पं दीनदयाल उपाध्याय जी के बताये मार्ग पर चलते हुए आज भाजपा की सरकारों द्वारा ऐसी अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ आज अनुसूचित वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छता को लेकर जो जागरुकता फैलाने का काम किया जा रहा है इस से भी अनुसूचित वर्ग के प्रति देश की जनता के मन में सम्मान बना है। वही पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को महत्व देते हुए महिला आरक्षण विधेयक लाया गया जिस से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। भाजपा से पूर्व की सरकार इस विधेयक को अटकाने का काम करती रही परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति से दोनों सदनों में पारित करवाया। मातृ शक्ति को अधिक से अधिक जोड़ने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर एक महिला सम्मेलन आयोजित होना तय हुआ है जो शीघ्र होगा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस के लिये घर घर संपर्क शुरु कर दिया है।वही सभी का आभार व्यक्त करते हुए महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि विपक्ष देश को जातिवाद में बाँटने के मंसूबों में कामयाब नहीं होगा और 2024 में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास की फिर से बड़ी जीत होगी।इस अवसर पर श्याम सिंघल संजय शर्मा दीपांकर भाटिया पंकज शर्मा लवांशु वर्मा श्याम शर्मा आदि उपस्थित थे