डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीर पहुंचे राधारानी की शरण में 

बरसाना । राजस्थान ने चुनाव प्रचार से समय निकालकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय दौरे पर ब्रज के दर्शनीय स्थलों के भ्रमण पर आये हुए के हैं।

दूसरे दिन मंगलवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सपत्नी के साथ बरसाना पहुंचे जहां उन्होंने लाडलीजी मंदिर में राधा रानी के दर्शन करके पूजा अर्चना की। दर्शनों दौरान सेवायत भारत भूषण गोस्वामी, ब्रज भूषण गोस्वामी उप मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी को राधा रानी की प्रसादी चुनरी ओढ़ाकर प्रसाद दिया। इससे पहले फडणवीस ने कीर्ति मंदिर में दर्शन किए।

दर्शनकर लौटते फडणवीस का स्वागत नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने किया। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने गोवर्धन में गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]