
रेलवे ग्राउंड पर मेले का शुभारंभ चौधरी लक्ष्मीनारायण एवं हेमा मालिनी ने किया
ब्रज रज उत्सव का शानदार आगाज
मथुरा।प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में ब्रज रज उत्सव-2023 का शुभारंभ
से धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड प्रारंभ हो गया।
शुभारंभ में गायक जगदीश ब्रजवासी करके किया। गोवर्धन पूजा का त्योहार होने के चलते कम दर्शक उत्सव को देखने के लिए पहुंचे। ब्रज रज उत्सव
लोकल कलाकारों ने ब्रज रज उत्सव के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। महावीर सिंह चाहर के ग्रुप ने जिंगड़ी भजन के कार्यक्रम के तहत बज भक्ति से परिपूर्ण भजन ‘माथे पर तिलक लगा लोजी ब्रज रज की महिमा ल्यारी’ प्रस्तुत किया।
महावीर सिंह चाहर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उसके बाद सोधी बैंड के कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति दी। देर सायं प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और सांसद हेमामालिनी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ किया।
उत्सव के प्रांगण में हस्त शिल्प की स्टालें, स्वादिष्ट व्यंजनों को परोसता फूड कोर्ट, लोक नृत्य प्रदर्शनी, झूले एवं राइड्स आकर्षण रहे।