सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा अटल का जन्मदिन 

मथुरा।भारतीय जनता पार्टी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में देशभर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कार्यक्रम की योजना और पूर्व में चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा के लिए भाजपा महानगर की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी एवं  विधायक श्रीकांत शर्मा  ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की योजना के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर महानगर के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ साथ श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की जाएगी। महानगर घनश्याम लोधी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, किसानों और गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित है। प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों के बीच सरकार की योजनाओं, उपलब्धियां एवं सुशासन पर चर्चा होगी। वहीं मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और नमो ऐप अभियान पर कहा कि नमो ऐप पर विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर बनने का अभियान चल रहा है। कार्यकर्ता स्वयं भी एंबेसडर बनें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए प्रेरित करें। वहीं महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह एवं प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात पर भी योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजवीर सिंह, राजू यादव, सुल्तान तरकर, भरत राजपूत, संजय शर्मा, जहीर अब्बास जैदी, पंकज शर्मा श्याम शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र प्रवासी मौजूद रहे। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]