
अखिल भारत हिन्दू महासभा में श्रीश्री108श्री चन्द्रमा दास महंत गौ सेवा प्रकोष्ठ ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त
मथुरा।अखिल भारत हिंदू महासभा मथुरा कार्यकारिणी ने विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी एवम जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा के अनुशंसा से श्रीश्री 108 श्री चन्द्रमा दास जी महाराज महंत जूना अखाडा धर्म बगिया हनुमान बगीची बरारी को गौ सेवा प्रकोष्ठ ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया हैजिला प्रभारी पं.राजवीर दीक्षित ने दी जानकारी एवम कहा कि अब कई पदों का का गठन कर दिया गया है सभी का साथ मिल रहा है मथुरा स्थित डैंपियर नगर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा एवम अन्य सभी सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक में शामिल सभी सदस्यो ने महाराज जी को ये जिम्मेदारी सौंपी जाने पर विशेष हार्दिक बधाई शुभकामनाए दी एवम कहा महासभा को चंद्रमा महाराज के आने से मार्गदर्शन मिलता रहेगा अब और मजबूती से समाजिक कार्य को आगे बढ़ाते रहेंगे मथुरा जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मुक्त कराने हेतु मुहिम को और मजबूती प्रदान करना एवम साथ ही गौमाता का संवर्धन संरक्षण राष्ट्र माता घोषित कराना है। महासभा शीघ्र ही गौकथा के आयोजन नगर और हर जिले में करायेगी। जिससे लोग गौमाता का महत्व समझें और उनकी मानसिकता बदले। मानसिकता बदलना परम आवश्यक है क्योंकि लोग गौमाता को पशु समझते हैं जबकि गौमाता पूरे विश्व की माता हैं।
अवसर पर आयोजित बैठक वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी मथुरा जिला प्रभारी राजवीर दीक्षित ” जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा”भागवत कथा वक्ता जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री” चंद्रमा दास महाराज, विनोद शर्मा कृष्ण भारद्वाज,शिव कुमार शर्मा दशरथ भारद्वाज रविया नंदन सरस्वती सियाराम तिवारी कुलदीप पाराशर रवि पाराशर शिव दयाल लोग उपस्थित.