
मथुरा की प्रियंका शर्मा को दिल्ली में मिला सम्मान
मथुरा । 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद (यूपीएलडीवी) के राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर रहे पशु मित्रों, मैत्रियों, एआई कार्यकर्ताओं, पैरावेटों को सम्मानित किया गया।
इनमें शामिल कुं. प्रियंका शर्मा गांव खोंड़ा ( राया) को मंत्री धर्मपाल सिंह पशुपालन एवं डेयरी विकास, राजनीतिक पेंशन के निर्देशन में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज एवं नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार और पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे एवं उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र, सोल, स्मृति चिन्ह तथा धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया गया।
कुं. प्रियंका शर्मा के सम्मानित होने से नेहा गुप्ता पशु चिकित्सा अधिकारी विसावली मथुरा तथा उनके गांव, पशुपालन विभाग एवं शुभाभिलासियों खुशी की लहर है।
उन्होंने इस उपलब्धि को आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम की दिशा में एक छोटा सा कदम बताया है।