
बालिका बरामद करने में पुलिस असफल
नागरिकों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
मथुरा।थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा चौमुंहा से 14 वर्षीय एक बालिका के अपहरण के मामले में बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। बाजार सीसी में काफी आक्रोश है। व्यापारियों ने पूरे चौमुंहा का बाजार बंद कर कर रामलीला ग्राउंड पर पंचायत का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित चंद्र मोहन ने बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री का 29 फरवरी को अपहरण हो गया। तभी पुलिस को सूचना दी। तभी से पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बालिका को अभी तक बरामद नहीं किया गया है। उसी को लेकर आज बुधवार को व्यापारियों ने पूरे बाजार को बंद कर रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या हम लोग एकजुट हुए । उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में लापारवाही बरत रही है। जिससे बालिका बरामद नहीं हो पा रही है। कस्बावासियों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर बालिका बरामद नहीं होती है तो वह हाईवे का चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। पंचायत में थानाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, चौमुंहा चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन कुमार वार्ष्णेय पूर्व चैयरमैन पाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।