संयुक्त सचिव ने किए दाऊजी महाराज के दर्शन

 

 

मथुरा। उत्तर प्रदेश सचिवालय में संयुक्त सचिव बृजेंद्र सिंह ने मय परिवार के साथ ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज व रेवती मईया के गर्भ ग्रह में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ब्रज भ्रमण पर ब्रजेंद्र सिंह धार्मिक कार्यक्रम के तहत बलदेव में परिवार सहित पधारें, दाऊजी से पूर्व उन्होंने गोकुल, महावन, रमणरेती के साथ ही चिंता हरण महादेव, बलदेव की धार्मिक स्थलों का दर्शन कर उनके महत्व के बारे में जानकारी ली। नगर आगमन पर नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ मुरारी लाल

अग्रवाल एवं अधिशाषी अधिकारी आशीष कुमार ने सयुंत सचिव एवं उनके परिवार का माल पटुका एवं प्रसादी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रजराज के दर्शन करने के बाद मन को बड़ी शांति मिली, गोकुल, महावन, चिंताहरण महादेव के दर्शन करने के बाद ब्रज में हुई भगवान की लीलाओं की जानकारी मिली, इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ मुरारी लाल अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी आशीष कुमार, सुनील कुमार पांडेय, गोकुलेश पांडेय, श्याम, आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]