
56 किलो गांजा सहित सात महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार
मथुरा। वृंदावन में स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी व सात महिलाओं को 56 किलो 300 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख बताई गई है।
पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोपाल पुत्र स्व० जनक लाल निवासी मोहल्ला कोस्टा शारदा चौक थाना गढा जबलपुर को पानीघाट परिक्रमा मार्ग वृन्दावन के पास से 56 किलो 300 ग्राम गांजे साथ गिरफ्तार किया है।
जनपद में गांजे का कारोबार परचूनी कारोबार की तरह फैला हुआ है। इसकी सारी जानकारी पुलिस के पास होती है। लेकिन हफ्ता वसूली के चक्कर में पुलिस इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करती जिसके कारण गांजे का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। मथुरा में गली-गली गांजे की बिक्री पुरुषों के अलावा महिलाएं भी कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में खासकर घनी बस्तियों में
और मजदूरों के इलाके में इसकी बिक्री ज्यादा होती है। यमुना के घाट किनारा क्षेत्र और औद्योगिक क्षेत्र के अलावा बगीची अखाड़ों पर भी धड़ल्ले से गांजा बिक रहा है। बीच-बीच में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। मथुरा के अलावा वृंदावन, गौवर्धन नंद गांव बरसाना में भी गांजे की बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही है और यह सब पुलिस की जानकारी में है।