नगर निगम ने यमुना में पोकलेन मशीन उतारी, घाटों के समीप से हटाई जाएगी गंदगी

 

मथुरा । दशहरा पर्व से पूर्व महानगर के यमुना घाटों की साफ सफाई करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को पोकलेन मशीन यमुनाजी में उतार दी है। पोकलेन मशीन लगातार तीन दिन रात्रि के समय विश्राम घाट से लेकर आगरा होटल के सभी घाटों की सफाई करेगी।

पूर्व में नगर आयुक्त रहे रविंद्र कुमार मादंड और अनुनय झा द्वारा समय-समय पर महानगर क्षेत्र में यमुना के सभी घाटों की पोकलेन मशीन से सफाई कराई जा चुकी है। एक बार फिर वर्तमान नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने भी जनता की बेहद मांग पर यह कदम उठाया है।

 

 

 

नगर आयुक्त श्री चौधरी ने बताया कि अगले सप्ताह होने वाले दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना जी में स्नान करेंगे उसी को दृष्टिगत रखते हुए मथुरा शहरी क्षेत्र के सभी घाटों की सफाई पोकलेन मशीन से कराई जा रही है जिसके चलते यमुना जल के प्रवाह को रुकवाया गया ताकि गंदगी स्पष्ट नजर आ सके। आज दिन में सभी घाटों की सफाई मैन्युअल कराई गई। सांय काल से पोकलेन मशीन को यमुना जी में उतारा गया और यमुना जी में भरी हुई कीचड़ को हटवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत से जागरूक नागरिकों द्वारा यमुना घाटों पर गंदगी यमुना में जल की कमी के चित्र पोस्ट किए गए। ये दृश्य निगम द्वारा सफाई के लिए बनाई गई कार्य योजना थी जिसे समझा गया कि यमुना में जल की कमी से गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे है।

सफाई कार्य की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को सौंपी गई है जो स्वयं अपनी मौजूदगी में मौके पर कार्य करा रहे हैं।

 

इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि चार दर्जन कर्मचारियों को यमुना जी की सफाई के लिए लगाया गया है। अगले 3 दिन में आगरा होटल से विश्राम घाट तक के सभी घाटों से गंदगी को हटा दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सफाई कार्य की घाट क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों ने सराहना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]