
ये ब्रजवासियों के प्रेम की जीत है: हेमा मालिनी
मथुरा। मथुरा लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने वाली सिने स्टार हेमा मालिनी को बधाइयां देने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है। नव निर्वाचित सांसद ने भी कार्यकर्ताओं की मेहनत को जीत का श्रेय देते हुए आभार जताया है। अपनी जीत से अभिभूत सांसद हेमा मालिनी ने ओमेक्स सिटी स्थित आवास पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया। कहा कि ब्रजवासियों के अपार स्नेह और
कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि ब्रज की सेवा के कुछ कार्य बाकी रह गए थे। उन्हें जल्द ही शुरू कराया जायेगा। ब्रज का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है।