
ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध जारी रखेगा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ
द्वारा जो मांग पत्र दिया गया था उसमें से किसी भी मांग पर शासन ने विचार नहीं किया है न हीं किसी
मथुरा । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी आज मथुरा पहुंचे, जहां उनका स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होने संघ की आगामी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध जारी रखेगा।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अभी तक उनकी एक भी शिक्षक हित की मांग नहीं मानी गई है। कुछ विद्यालयों में टैबलेट्स और डाटा हेतु सिम उपलब्ध कराए जा रहे हैं लेकिन सभी विद्यालयों में अभी तक सिम और डाटा उपलब्ध नहीं है इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ भी शिक्षक समस्या का समाधान किया है। उक्त
सभी समस्याओं का समाधान न होने तक संघ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा। इसके लिए उन्होंने जनपद के संगठन को सक्रिय रहने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि हम अपनी मांगों के लिए अड़े हैं जब तक मांगे नहीं मानी जाती अनवरत विरोध करते रहेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत, जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत, जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रांतीय पीआरओ मनोज, राजीव पचौरी, अरविन्द शर्मा, सुजीत वर्मा सहित संघ की जिला कार्य समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।








