
अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंची सांसद हेमा मालिनी
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के दिशानिर्देश में निर्माणाधीन मथुरा डेंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का उन्होंने निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के साथ उन्होंने ऑडिटोरियम की प्रगति देखी। कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए दरअसल डेंपियर नगर स्थित
पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का पुनर्निर्माण सांसद हेमामालिनी के आग्रह पर किया जा रहा है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद को इस निर्माण के लिए सांसद हेमामालिनी द्वारा मंचीय निर्माण के लिए तकनीकी मदद भी कराई है। उसी के अनुरूप डेंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का मंच तैयार किया जा रहा है। सांसद हेमामालिनी की इच्छा यहां ब्रज नृत्य अकादमी स्थापित करने की है।
उन्होंने कहा था कि उनका सपना है कि वह मथुरा में नृत्य अकादमी स्थापित करें। ताकि बच्चियों को नृत्य की विभिन्न कलाएं सिखाई जा सकें। ब्रज की नृत्य कला को बढ़ावा दिया जा सके।
इसी के अंतर्गत पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान हेमामालिनी को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम को लेकर तकनीकी जानकारी दी। यहां की व्यवस्थाएं बताई। इस पर सांसद ने मंच सज्जा एवं मंच व्यवस्था में सुधार सहित कुछ दिवंगत कालजयी कलाकारों के पोट्रेट लगाने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।