
कान्हा की नगरी में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
मथुरा । देश भर के साथ रविवारको कान्हा की नगरी में भी ठा. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गयी। वहीं वृन्दावन के बिहारी जी और राजाधिराज ने रथ में विराजमान होकर अपनेभक्तों को दर्शन दिये। आज ठाकुर राजाधिराज ने रथ में विराजमान होकर मंदिर प्रांगण में भ्रमण किया।मान्यताओं के अनुसार जगन्नाथ पुरी में भगवान श्री कृष्ण सुभद्रा और बलराम जी नगर भ्रमण कर रहे हैं और इसभ्रमण में रथ में विराजमान होकर भ्रमण किया जाताहै। जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ के साथ रविवार पुष्टिमार्ग संप्रदाय के सभी मंदिरों में रथ यात्रा का पर्व मनाया गया है और आज विशेष रूप से ठाकुर जी को आम जामुन और चने की दाल का भोग लगाया जाता है। यह विशेष दर्शन प्रातः काल 10 बजे खुले और तीन झांकी 10 बजे से 11 बजे तक हुईऔर चौथी और विशेष झांकी दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक खुले उसके बाद सांयकाल 4:30 बजेसे 5 बजे तक शयन के दर्शन हुए। इस प्रकार ठाकुर जी महाराज आज 5 बजे शयन में चले गए कल सभीदर्शन समयानुसार खुलेंगे।








