वेटरनरी कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

 

 

मथुरा।उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयालउपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मंडलायुक्त आगरा मंडल रितु माहेश्वरी का परिसर में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान 2024 के ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह की अध्यक्षता में राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रोफेसर अरुण कुमार मदान मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा डीएफओ रजनीकांत मित्तल जी की उपस्थिति में वृक्षारोपण जन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों अधिकारियों कर्मचारीयों छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विद्यालयों से पधारे छात्र-छात्राओं को मानव जीवन में पेड़ के महत्व के बारे में बताया। इस अभियान ‘एक वृक्ष मां के नाम’ के अंतर्गत हम सभी को कम से कम एक वृक्ष का रोपण कर उसकी अच्छे से देखभाल करना चाहिए। जिससे हम अपनी धरती को हरा-भरा तथा स्वच्छ बना सके।

चौधरी तेजवीर सिंह सांसद ने पौधों से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम जितना अधिक पौधों का रोपण करेंगेतथा जितनी अच्छे से देखभाल करेंगे, हमारा जीवन उतना ही स्वस्थ एवं आनंद पूर्ण होगा। जिलाधिकारी ने वृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2024 के अंतर्गत कराए जाने वाले वृक्षारोपण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 37 लाख पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य है। जिसमें मुख्य रूप से कंजी पीपल बरगद पाकड़ जामुन इमली आदि का रोपण विभिन्न विभागों द्वारा समस्त जनपद में किया जा रहा है। फरह अमृत सरोवर महुअन में मंडलायुक्त द्वारा ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण महिलाओं के साथ पौधरोपण किया। अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। सरोवर के निकट बनी गौशाला में भूसा हरा चारा पानी शेड आदि उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद मंडलायुक्त ने फारह वन ब्लॉक में विरासत वृक्ष वाटिका में पौधरोपण किया। वहाँ मौजूद विद्यालय के छात्रों को पौधा भेंटकर माँ के नाम पौधरोपण करने एवं रोपे गए पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]