हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भड़के संत

 

 

 

 

मथुरा। बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर वृंदावन धाम के संतों में आक्रोश मुखर हो गया। भागवत निवास में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के तत्वावधान में संतों की बैठक में संतो ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को ज्ञापन भेजने का प्रस्ताव पारित किया और कहा कि सभी संत इस संकट की घड़ी में बांग्लादेश के हिन्दुओं के साथ खड़े हुए है। संतो ने बांग्लादेश में मुस्लिमों की यातनाएं झेल रहे सभी हिन्दुओं को वहीं सुरक्षित करने की मांग भी की है। संतो ने एक स्वर से कहा कि आज हिंदू खतरे में है। सनातन संस्कृति पर लगातार एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं। विद्रोह के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को मुस्लिम निशाना बना रहे हैं।

 

मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। घरों को लूटा जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व में कहीं भी हिन्दुओं पर कोई भी संकट आया तो वृंदावन धाम के संत और ब्रजवासी उनके साथ भी सदैव खड़ा रहेगा। उन्होंने बांग्लादेश के संतों की भी विडियो कॉल से स्थानीय संतों से वार्ता भी कराई और हर संभव सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया। महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि वृंदावन के संत बांग्लादेश के हिन्दुओं की तन मन धन से रक्षा के लिए खड़े हैं। उनको हिम्मत नहीं हारनी है और मदद मिलने तक एकजुट होकर हमलावर मुस्लिमों का डटकर मुकाबला चाहिए। स्वामी गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने बताया कि केंद्र सरकार उनकी मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार से हम इन प्रयासों और तेज करने की मांग करते हैं। कृष्णानंद महाराज ने कहा

कि इस घटना से हिन्दुओं को सबक सिखाना होगा और एकजुट होकर अपने धर्म ओर संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना होगा। स्वामी चित्तप्रकाशानंद महाराज और आदित्यानंद महाराज ने कहा कि अब हम को सभी हिंदुओं को जागरूक करना होगा, क्यूंकि वक्त की भी यही पुकार है। इससे पूर्व सभा में बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव को ज्ञापन भेजने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी संतो ने पारित कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन संत जुगल बाबा ने किया। इस अवसर पर संत दशरथ दास महाराज, रामविलास चतुर्वेदी, वेदानंद गिरी, देवानंद वन महाराज, जुगल बाबा महाराज, राधा मोहन, श्यामानंद महाराज आदि मौजूद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]