
बरसात के पानी में डूबा हाइवे
मथुरा। शनिवार को झमाझम बरसात ने हाइवे को भी डूबा दिया। जगह जगह हाइवे पर पानी भरने से राहगीरो को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई दिन से गर्मी का पारा बढ़ रहा था। जेठ की जैसी गर्मी सताने लगी थी। लग रहा था कि अब लौटता मानसून ही भले फरह को तर कर जाए अन्यथा इस बार यहां के लोग थे सुखा की मार झेलने की तैयारी में थे। शनिवार को लोगों की पुकार ईश्वर ने सुन ही ली। शाम को बादल झूमकर फरह पर बरस गए। डेढ़ घंटे की बारिश ने तनमन भी नहीं भिगोए अपित्तु सड़के खेत भी तर कर दिए। हाइवे पर जगह जगह पानी भर गया। टोल पर हाइवे की एक साइड पानी में पूरी तरह डूब गई। इसी तरह रिफाइनरी पर भी हाइवे निमग्न रहा। लोग हाइवे प्राधिकरण के अधिकारियों को कोसते हुए गुजर रहे थे। गुजरें भी क्यूं ना ? सरकार टोल के नाम पर लोगो की जेब हल्की कर रही है। सर्विस के नाम पर हाई जगह गड्डों में समाया है या फिर बरसात के पानी का पोंड बन रहा है।