
काटे गये हरे वृक्षों की स्मृति में धर्म रक्षा संघ 444 नए वृक्ष लगाएगा
मथुरा। वृंदावन में रक्षा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल श्रीहरिदासीय पीठाधीश्वर महंत मोहिनी बिहारी शरण के नेतृत्व में डालमिया फार्म हाउस, छटीकरा, वृंदावन पहुंचा।प्रतिनिधि मंडल में अनेक साधु संत, धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।डालमिया फार्म हाउस में कटे हुए हरे पेड़ों की हालत देखकर सभी का मन अत्यंत दुखी हुआ। धर्म रक्षा संघ की ओर से कटे हुए पेड़ों की स्मृति में रविवार को पांच वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इस स्मृति में भा.कि. यू. तेवतिया के जिला अध्यक्ष मनीष सैनी ने भी धर्म रक्षा संघ को समर्थन दिया।
धर्म रक्षा संघ के मार्गदर्शक *महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा वृन्दावन को लता-पता और कुंजो के लिए जाना जाता है यहां जिस प्रकार हरे वृक्षों की हत्या की गई है वह अत्यंत हृदय विदारक है वृन्दावन का प्रत्येक वृक्ष यहां संत के स्वरूप में है।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज* ने कहा कि यहां डालमिया फार्म हाउस में आकर हृदय को जो पीड़ा हुई है उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। वृक्ष हमेशा परोपकारी होते हैं और उसमें भी वृन्दावन के वृक्षों का महत्व तो श्रीमद् भागवत में भी वर्णित है ऐसे वृक्षों को निर्ममता पूर्वक जड़ से उखाड़ देना अत्यंत निंदनीय कार्य है। हनुमान टेकरी के महंत *दशरथ दास महाराज ने कहा कि वृन्दावन के इतिहास में पहली बार एक साथ इतने वृक्षों की निर्मम हत्या की गई है वृन्दावन के वृक्षों को देवताओं के समान पूजा जाता है और वास्तव में इन वर्षों में ऋषि मुनियों साधु संतों की आत्मा का वास होता है ऐसे वृक्षों के काटने से संत समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *सौरभ गौड़* ने कहा कि लगभग 444 हरे वृक्ष काटे गए हैं उनकी स्मृति में धर्म रक्षा संघ 444 नए वृक्ष वृन्दावन में लगायेगा, जिसकी शुरुआत पांच वृक्ष के वृक्षारोपण से हो चुकी है, साथ ही पितृ अमावस्या के दिन यमुना किनारे 444 वृक्षों के आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ के साथ संत सेवा भी की जाएगी। सभी 444 वृक्षों की सेवा सुरक्षा के लिए श्री ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान ने जिम्मेदारी ली है।
भा.कि. यू. तेवतिया के जिला अध्यक्ष मनीष सैनी ने कहा कि धर्म रक्षा संघ ने जो संकल्प लिया है उसको हमारी संघठन समर्थन देती है। ऐसे कुकृत्य करने वालो का इंसाफ खुद बंसी वाले करेंगे। भा.कि. यू. तेवतिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इसकी घोर निन्दा की है और जिला प्रशासन के साथ प्रदेश की सरकार से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे कार्यों की पूर्णावृति ना हो सके। इस अवसर पर धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, भारतीय किसान यूनियन के जिला योजना मंत्री हरीशंकर शर्मा, , क्षितिज शर्मा, भास्कर शास्त्री सुमित शर्मा, अमित शास्त्री अक्षत शर्मा, आदि उपस्थित थे।