
कुबलिया पीड हाथी वध महोत्सव समिति ने किया कार्ड विमोचन
मथुरा : कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव समिति के तत्वावधान में 7 नवंबर को कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।उसी श्रृंखला में मंगलवार एक बैठक बाल कृष्ण प्रभु मंदिर गली रावलिया, मंडी रामदास में आयोजित हुई बैठक बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने की एवं संचालन महामंत्री आशु शर्मा ने किया। वहीं प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया आमंत्रण पुस्तिका मंजूशा का विमोचन किया गया। इसी के साथ आयोजन की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। वहीं समिति के मुख्य मार्गदर्शक राज नारायण को एवं राजीव शर्मा बताया भगवान कृष्ण-बलदेव द्वारा कंस वध से पहले कंस की युद्ध कला में प्रवीण शक्तिमान कुबलियापीड़ हाथी का वध किया गया था। दोनों भाइयों के मथुरा आगमन पर उनको मार डालने के उद्देश्य से कंस ने हाथी भेजा था। सभी को धन्यवाद देते हुए अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने बताया 7 नवंबर को हाथी वध से पूर्व स्वामी घाट से विभिन्न कलात्मक झांकियों, अखाड़े से सुसज्जित कृष्ण-बलदेव की शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट प्राचीन हाथी वध स्थल पहुंचेगी। वहां कृष्ण-बलदेव द्वारा हाथी का वध किया जाएगा। प्राचीन केशव देव मंदिर पर दोनों भाइयों का स्वागत-सत्कार होगा।
इस दौरान समिति के मार्गदर्शक राजनारायण गौड़, राजीव शर्मा, अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, महामंत्री अभिषेक शर्मा”आशु, मेला संयोजक अजय कुमार सैनी उपाध्यक्ष संजय हरियाणा कमल किशोर गौड़ धनंजय भारद्वाज राजेश पाठक अर्जुन पंडित शिवम शर्मा सचिन गौड़ दिनेश शर्मा दाऊ दयाल पंडा हेमंत शर्मा रोहित चौधरी हर्ष शर्मा आकाश शर्मा आदि मौजूद थे