कार्तिक पूर्णिमा पर मथुरा वृन्दावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 

मथुरा ।  कार्तिक पूर्णिमा से पवित्र मास की शुरूआत हो गई। आज से कार्तिक मास का स्नान और नियम ब्रत सेवा शुरू हो गई है। भोर में सूर्य नारायण के निकलने से पूर्व तारों की छांव में आज महिला-पुरूषों ने कार्तिक नियम लिया। इसकी ब्रत कथा सुनी और इस सबसे पहले पवित्र यमुना में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी। तमाम महिलाओं ने घरों में ही कार्तिक नियम ब्रत धारण कर ज्योति प्रज्जवलित की और कथा श्रवण किया।राधादामोदर पूजा भी हुई। सर्दी की शुरूआत के साथ ही आज से कार्तिक मास प्रारंभ होने पर यह नियम ब्रत पूरे एक माह चलेगा। इस दौरान पूरे मास नियम ब्रत धारण करने वाले सूर्य नारायण निकलने से पहले घरों व यमुना कुंड सरोबर में स्नान करते हैं। इसी क्रम में आज सुबह से ही यमुना के मथुरा और वृन्दावन तटों पर कार्तिक स्नान को लेकर दूर-दूर से आए भक्तों और स्थानीय महिला पुरूषों ने यमुना में डुबकी लगायी और मनोकामना पूर्ण करने की मनौती मांगी। कार्तिक स्नान को लेकर आज महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। सुबह से ही मंदिरों के दर्शन, यमुना स्नान का क्रम चलता रहा। गौड़ीय मठ से जुड़े भक्तों ने आज शरद पूर्णिमा और कार्तिक मास की शुरूआत के चलते मथुरा की पंच कोसीय परिक्रमा की गई। वहीं वृन्दावन की परिक्रमा भी सुबह से ही लगती रही।वृन्दावन पहुंचे भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजा अर्चना की और राधादामोदर की कथा तुलसी सालिग्राम की पूजा अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। आज के दिन कार्तिक स्नान करने वालों ने पवित्र तुलसी के गमले को साक्षात करते हुए पूजा अर्चना की। मथुरा में प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, लक्ष्मीनारायण मंदिर तथा वृन्दावन के बांके बिहारी, राधाबल्लभ, राधादामोदर, इस्कॉन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा सेवा कथा सुनते भक्त नजर आए। वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। स्थानीय लोगों के अलावा भारी संख्या में बाहर से आए तीर्थयात्री भी दर्शनों के लिए पहुंचे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]