
प्राचीन संस्कृति से युवा पीढ़ी को परिचय करना जरूरी : हेमा
मथुरा । वृन्दावन-छटीकरा राधाकुण्ड रोड, बहुलावन में स्थित ब्रज लोक कला एवं शिल्प संग्रहालय को देखने पहुंची मथरा जनपद की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने संग्रहालय में रखी वस्तुओं को देखा और कहा कि यहां रखी गयी ब्रज संस्कृति की वस्तुओं के संग्रह में कितना समय व परिश्रम लगा है, जिसे युवा पीढ़ी को समझना चाहिए व इसे वर्षों तक संरक्षित रखा जाना चाहिए। यहां आकर ही ब्रज संस्कृति को सही से जाना व समझा जा सकता है। सांसद हेमा मालिनी का स्वागत डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा व कपिल उपाध्याय ने किया।
सांसद ने संग्रहालय के मुख्यद्वार पर रखे विशाल बम्व को बजाया। सात अलग-अलग विधिकाओं में रखी हर वस्तु को उन्होंने देखा व उनके विषय में जानकारी की। यह अनूठा संग्रहालय है, जिसमें ब्रज संस्कृति की प्राचीन वस्तुओं का
संकलन किया गया है तथा आमजन के आ वलोकनार्थ इन्हें यहां संरक्षित किया गया है।
इस अवसर पर हेमामालिनी ने कहा कि प्राचीन संस्कृति से आज की युवा पीढ़ी को परिचय करना चाहिए। यहां सुरक्षित रखी गयी प्राचीन वस्तुओं के संग्रह में कितना समय और परिश्रम लगा
होगा यह यहां आने पर ही समझा जा सकता है। उन्होंने संग्रहालय की पुस्तिका
में लिखा कि ब्रज लोक कला एव शिल्प संग्रहालय में आकर में इस खूबसूरत संग्रहालय को देखकर बहुत प्रभावित हुई हूं। हमारी प्राचीन कला और संस्कृति के विभिन्न रूप को बहुत अच्छी
तरह से यहां संरक्षित किया गया है। आने वाली पीढ़ी के लिए इसे वर्षों तक बनाए रखना चाहिए, ताकि वह इसे देख सकें और प्राचीन संस्कृति को समझ सकें। इस अवसर पर अनूप शर्मा, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, मानसिंह, पोहप सिंह आदि उपस्थित रहीं।