“त्रिशताब्दी स्मृति अभियान: मथुरा में गूंजी अहिल्याबाई की प्रेरणा”

 

मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर
त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की संगोष्ठी बुधवार मुकुन्द धाम, कंकाली बी.एस.ए कॉलेज रोड़, मथुरा आयोजिट हुईं संगोष्ठी का शुभारंभ संगोष्टी के मुख्य वक्ता व उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव महापौर विनोद अग्रवाल राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह विधायक ठा. मेघश्याम बाल संरक्षक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अहिल्याबाई होलकर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में अहिल्याबाई होल्कर का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी कुशल शासन से एक आदर्श प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हीं से प्रेरणा लेकर सरकार चलाई है।उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई होलकर ने साधारण परिवार से निकलकर राजघराने में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने राज्य को आदर्श राज्य बनाया। मोदी सरकार में अहिल्याबाई के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए आदि आबादी को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। रानी अहिल्याबाई ने धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए। संगोष्ठी की प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर ‘राजू’ यादव ने की । वहीं उन्होंने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, समाज के प्रति उनके योगदान तथा भाजपा द्वारा चलाए जा रहे त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा
अहिल्याबाई ने भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया और नए मंदिर बनवाए। इनमें काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, द्वारका, उज्जैन, नाशिक, विष्णुपद (गया) और बैजनाथ के मंदिर विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उन्होंने घाट बनवाए, कुएँ और बावड़ियाँ बनवाईं, और यात्रियों के लिए धर्मशालाएं तथा अन्नसत्र (अन्न क्षेत्र) स्थापित किए।
उन्होंने बताया उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने महिला सेना की स्थापना की, सती प्रथा के उन्मूलन के लिए प्रयास किए और दहेज प्रथा को अपराध घोषित किया। उन्होंने शहीद सैनिकों की विधवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें खादी बुनने की कला सिखाई।
संचालन ज्ञानेंद्र राणा ने किया ।

इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांतगर्ग पूर्व विधायक पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा पन्नालाल गौतम निरंजन सिंह धनगर डॉ डी एन गौतम गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी हीरा सिंह रामकिशन पाठक संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा कपिल पटेल नितिन शर्मा विनीत शर्मा पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष दीपक गोला नीरू सक्सेना महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी राधा सिंह युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक कौशिक नितिन चतुर्वेदी योगेश द्विवेदी ललित गौतम कौशल अग्रवाल यतेंद्र फौजदार कृष्णमणि सूबेदार शुभम ठाकुर मोहन भारद्वाज एवं सभी मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

विज्ञापन बॉक्स
विज्ञापन बॉक्स

Related Articles

Close
[avatar]