
राधा मोहन सिंह ने वृंदावन में सुनी ‘मन की बात’, युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की रीढ़
वृंदावन (मथुरा)।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने रविवार को वृंदावन मंडल के बूथ संख्या 11 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण को कार्यकर्ताओं संग सुना। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बताते हुए सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।
राधा मोहन सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और उन्हें जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इसमें हर आयु वर्ग, विशेषकर युवाओं को प्रेरित करने की अपार क्षमता है।”
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने इसे जन-जागरूकता का प्रभावी मंच बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए इसे देशवासियों के साहस और संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से देश में देशभक्ति का भाव और भी प्रबल हुआ है। महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने ठाकुर बांके बिहारी व श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे वहां उन्होंने मंदिर परिसर के गर्भ ग्रह और भागवत भवन में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। वहीं उन्होंने मीडिया व भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया
प्रभु श्री कृष्ण जी की लीला भूमि आध्यात्मिक पुरी वृन्दावन स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर में प्रभु दर्शन की अभीष्ट प्राप्ति का सौभाग्य पुनः मुझे प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, संजय शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, उप सभापति मुकेश सारस्वत महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन हिडौन, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय, महामंत्री प्राण वल्लभ गोस्वामी, मुन्ना निषाद शर्मा, विजय शर्मा, पार्षद धनजय लोधी, धर्मेश तिवारी,हेमन्त भारती, बूथ अध्यक्ष जगदीश शर्मा, कौशल शर्मा, उमेश दुबे, ललित गौतम, मनोज सरोठ सुभाष चौधरी अजय सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।