
“अहिल्याबाई: सेवा, न्याय और संस्कृति की त्रिवेणी”: सुधांशु
मथुरा।पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा नगर निगम सम्मेलन पांचजन्य प्रेक्षागृह, भगतसिंह पार्क, डेम्पीयर नगर में आयोजित हुआ।सम्मेलन का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी महापौर विनोद अग्रवाल भाजपा महानगर अध्यक्ष हरि शंकर राजू यादव विधायक मेघ श्याम सिंह विधान परिषद सदस्य ठा. ओम प्रकाश सिंह ने
लोकमाता अहिल्याबाई एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व् श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण व् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा “भारत की गौरवशाली परंपरा में जब हम किसी शासक या प्रशासक की बात करते हैं, तो प्रायः पुरुषों के नाम ही स्मरण में आते हैं। लेकिन अहिल्याबाई होल्कर जी एक ऐसी युगप्रवर्तक महिला थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में न केवल धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा की, बल्कि प्रशासनिक दक्षता, न्यायप्रियता और लोककल्याणकारी शासन का एक आदर्श प्रस्तुत किया। त्रिशताब्दी स्मृति अभियान केवल एक स्मरण मात्र नहीं है, यह उस मूल्यों की पुनर्प्रतिष्ठा है, जिसकी आज हमारे समाज और प्रशासन को अत्यंत आवश्यकता है। अहिल्याबाई जी ने जनभागीदारी, धर्म-सहिष्णुता और समावेशिता के सिद्धांतों को शासन का आधार बनाया।उन्होंने न केवल भारत के कोने-कोने में धर्मस्थलों का जीर्णोद्धार कराया, बल्कि स्थानीय संस्कृति और शिल्प को भी प्रोत्साहन दिया। उनकी दृष्टि में ‘राज्य’ केवल शासन का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का दायित्व था आज जब हम भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ की ओर ले जाने का संकल्प ले रहे हैं, तब हमें अहिल्याबाई जैसी विभूतियों से प्रेरणा लेनी चाहिए – जिनका नेतृत्व लोकमंगल के लिए था, न कि केवल सत्ता प्राप्ति के लिए।”डॉ. त्रिवेदी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास, इस स्मृति अभियान के माध्यम से, भारत की उस संस्कृति को पुनः जागृत करना है, जो त्याग, तपस्या, सेवा और न्याय के मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने इतिहास को जानें, और उन नायकों की प्रेरणा से अपने वर्तमान और भविष्य को सशक्त बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके आदर्शों और राज्य संचालन की कुशलता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे रानी अहिल्याबाई ने अपने दृढ़ संकल्प और धार्मिक आस्था के बल पर प्रशासनिक कार्यों को सफलता से संचालित किया और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी पार्षद एवं प्रतिनिधियों से अपील की कि वे रानी अहिल्याबाई के
से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दें। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा
सबसे पहले मैं आप सभी का इस ऐतिहासिक अवसर पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आयोजित नगर निगम सम्मेलन में हृदय से स्वागत करता हूँ।अहिल्याबाई होल्कर जी केवल एक शासिका नहीं थीं, वे एक युगद्रष्टा थीं। उन्होंने अपने जीवन और शासन के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि सत्ता सेवा का माध्यम हो सकती है, और नारी शक्ति केवल घर की मर्यादा तक सीमित नहीं, अपितु राष्ट्र के संचालन तक भी जा सकती है।
हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे भारतवर्ष में जन्में हैं, जहाँ अहिल्याबाई जैसी ममतामयी और न्यायनिष्ठ शासिका ने जनसेवा और धर्म-संरक्षण की अद्भुत मिसाल पेश की।
आज भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई इस अभियान को न केवल स्मरण के रूप में देखती है, बल्कि यह हमारे लिए प्रेरणा और दायित्व दोनों है। हम संकल्प लेते हैं कि हम नगर के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण की दिशा में अहिल्याबाई जी के पदचिह्नों पर चलेंगे। मंच साझा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ब्लॉक प्रमुख पन्नालालगौतम पूर्व जिला अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल विधि प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र संयोजक रामकिशन पाठक योगेश लंबरदार पार्षद रचना पाठक नीलम गोयल शर्मा ज्ञानेंद्र राणा ने किया।संचालन कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया
इस अवसर पर संजय शर्मा अंकुर अग्रवाल हरिओम शर्मा प्रमोद बंसल चंद्रपालकुंतल विजय शर्मा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ललित गौतम अमित पाठक मनोज सरोठ युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष दीपकगोला पार्षद हनुमान गुर्जर पार्षद अंकुर गुर्जर पार्षद विकास दिवाकर पार्षद बालकिशन चतुर्वेदी नट्टू पंडित लोकेश तायल दीपा अग्रवाल सोनू गौड आरतीचतुर्वेदी अभिषेक चतुर्वेदी एवं सभी मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद थे